अलीराजपुर, मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में आदिवासी युवती के साथ सरेआम छेड़छाड़ हुई है। यहां मनचलों ने भरी भीड़ में युवती को घेर लिया और उसके साथ अश्लील हरकत की। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना उस समय हुई जब युवती भगोरिया मेला देखने जा रही थी।
घटना अलीराजपुर जिले के वालपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब लड़कियां भगोरिया मेला देखने गई थी। वीडियो के आधार पर पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। अलीराजपुर एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो दो दिन पुराना है। वीडियो बनाने वाले युवक से पूछताछ की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार शाम से जिले में सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें कुछ अज्ञात युवक मेले में युवतियों के साथ खुलेआम अश्लील हरकत कर रहे हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि वीडियो को धार के रहने वाले एक युवक ने बनाया था और अलीराजपुर के रहने वाले युवक ने वीडियो को इंटरनेट पर वायरल किया था।
वायरल वीडियो में एक लड़की वहां खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच वहां से गुजर रहे समूहों में से एक युवक लड़की को दौड़ा कर उसका यौन शोषण करने लगता है। कुछ देर बाद एक और युवक लड़की को घसीटकर अपने ग्रुप में ले जाता है और ग्रुप के सभी सदस्य लड़की के साथ दुराचार करते हैं।
अलीराजपुर, अलीराजपुर जेल में दो प्रहरियों द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरअसल जब महिला जेल...
अलीराजपुर : अलीराजपुर में रविवार सुबह 5.45 बजे बव हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। खंडवा-बड़ौदा रोड पर पुलिया की रेलिंग...
जोबट, मध्यप्रदेश में उपचुनाव के दंगल में बीजेपी पर वोटों की बरसात हुई। धनतेरस पर भारतीय जनता पार्टी की दिवाली मन गई...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...