नई दिल्ली: 34 साल पुराने रोड रेज मामले में पटियाला जेल में करीब साढ़े छह महीने से सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी राहत मिल सकती है। उन्हें समय से पहले जेल से रिहा किया जा सकता है। जेल प्रशासन ने सिद्धू के अच्छे आचरण को लेकर सकारात्मक रिपोर्ट दी है। हालांकि सरकार इसकी पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन जेल महकमा इस तैयारी में लगा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले दर्जन भर सीनियर कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू से मिलने जेल पहुंचे थे। मुलाकात करके लौटे एक सीनियर नेता ने बताया कि उनका अच्छे आचरण के चलते उन्हें आने वाली 26 जनवरी को रिहा किया जा सकता है। वह बीते साढ़े 6 महीनों से पटियाला जेल में हैं, जहां वह अपनी बैरक में बैठ क्लर्क का काम भी कर रहे हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू अब तक 6.5 महीने की सजा काट चुके हैं। नियमों के मुताबिक बड़ी राहत के लिए सभी चीजें सिद्धू के पक्ष में हैं। जेल प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अच्छे आचरण की वजह से जिन कैदियों को रिहा करने की सिफारिश वाली सकारात्मक रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेजी है, उसमें नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी है।
नवजोत सिंह सिद्धू के बाहर आते ही कांग्रेस हाईकमान उन्हें बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप सकती है। इस समय पंजाब की कमान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के पास है। चुनावों में बुरी हार के बाद कांग्रेस अभी तक स्थिर नहीं हो पाई है, जबकि भाजपा उनके सीनियर नेताओं को तोड़ने में जुटी है।
जेल में बंद चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सेहत को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने छह महीनों में करीब 34 किलोग्राम वजन कम किया है। अब उनका वजन करीब 99 किलो रह गया है। वे जेल में कम से कम चार घंटे मेडिटेशन व दो घंटे योग करते हैं और चार घंटे तक पढ़ाई करते हैं। वे दिन में केवल दो बार भोजन करते हैं। शाम छह 6 बजे के बाद वे कुछ भी नहीं खाते हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...