इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|03:30|IST
ताजा खबर

कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद अब कई राज्‍यों में मिल सकती है 1 जून से छूट

Updated: digiana.com | May 28, 2021, 03:10 PM IST

कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद अब कई राज्‍यों में मिल सकती है 1 जून से छूट

नई दिल्‍ली, DNN,  भारत में आई कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पाने के बाद अब केंद्र और राज्‍य सरकारें अनलॉक की तरफ कदम बढ़ाने का मन बना चुकी हैं। कोरोना की दूसरी लहर बेहद घातक साबित हुई है। इसकी रोकथाम के लिए राज्‍य स्‍तर पर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब जबकि कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट का असर देखा जा रहा है कि और विशेषज्ञ भी इस बात को कह चुके हैं कि दूसरी लहर का पीक निकल चुका है तो अब सरकार का ध्‍यान अनलॉक प्रक्रिया की तरफ है।

इस लॉकडाउन के दौरान कई तरह की आर्थिक गतिविधियां बंद होने की वजह से छोटे व्‍यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। गौरतलब है कि देश के कई राज्‍यों में इस माह के अंत तक के लिए लॉकडाउन जारी है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, दिल्‍ली, छत्‍तीसगढ़ और उत्‍तर प्रदेश से सबसे अधिक मामले सामने आए थे। ये पूरे भारत से आने वाले मामलों की तुलना में करीब 36 फीसद थे। अब इनमें तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि अब तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इन राज्‍यों का देश की जीडीपी में करीब 25 फीसद का योगदान है। 

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन ये तभी होगा जब कोरोना से आने वाले नए मामलों में गिरावट का रुख जारी रहेगा। दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री और दिल्‍ली डिजास्‍टर मैनेजमेंट ऑथरिटी की बैठक के बाद ये निर्णय लिया गया है।हालांकि अनलॉक की प्रक्रिया कैसी होगी अभी इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पहले की ही तरह चरणबद्ध तरीके से अनलॉक को अंजाम दिया जाएगा। शुरुआत में कंस्‍ट्रक्‍शन और फैक्ट्रियों को खोला जाएगा। शुरुआत में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री के मुताबिक उन्‍होंने बैठक के दौरान इसकी सलाह भी दी है।

यहां पर सरकार कोविड प्रोटोकॉल के साथ दिल्‍ली मेट्रो को शुरू करने की इजाजत दे सकती है। इसके अलावा कुछ बाजारों को एहतियात के साथ खोला जा सकता है। सीमित संख्‍या के तहत शादी समारोह को भी छूट दी जा सकती है। लेकिन इन सभी जगहों पर कोविड-19 के लिए बनाए गए सभी प्रोटोकॉल का पालन कड़ाई से करना होगा। नियमों के तहत सरकारी दफ्तरों को भी खोला जा सकता है। ऐसा भी मुमकिन है कि शुरुआत में दफ्तर में आने वाले कर्मियों की सीमित संख्‍या और फिर धीरे-धीरे इसको बढ़ाया जाए। 

मध्‍य प्रदेश भी अनलॉक प्रक्रिया के शुरू करने की घोषणा कर चुका है। इस प्रक्रिया के तहत 1 जून से चरणबद्ध तरीके से पाबंदियां हटाई जाएंगी। राज्‍य के पांच जिलों में कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट को देखते हुए कुछ ढील पहले ही दे दी गई है। यहां पर 1 जून से सरकारी दफ्तरों को सीमित कर्मचारियों के साथ खोला जा सकता है। हालांकि सिनेमाघर, मॉल, कोचिंग संस्‍थान को बाद में खोला जाएगा।

महाराष्‍ट्र में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके तहत अलग अलग चरणों में दुकानों, शॉपिंग माल्‍स, ऑफिसों और अन्‍य चीजों को खोला जा सकता है। माना ये भी जा रहा है कि होटल, रेस्‍तरां, बार, शराब बिक्री की दुकानों और धार्मिक स्‍थलों को अंतिम चरण में खोलने की अनुमति मिल सकती है। आपको बता दें कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान महाराष्‍ट्र देश के सबसे अधिक प्रभावित राज्‍यों में से एक था।

उत्‍तर प्रदेश सरकार में कोविड के मामले कम हुए हैं लेकिन ब्‍लैक फंगस लगातार अपने पांव पसार रहा है। हालांकि इसके बावजूद यहां पर लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की उम्‍मीद कम ही दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि सरकार 1 जून से बाजार पर लगी पाबंदियों को हटा सकती है और दफ्तरों को भी सीमित संख्‍या के साथ खोल सकती है।

बिहार, उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा में यूं तो 1 जून तक लॉकडाउन को लागू किया है लेकिन यहां पर अनलॉक किए जाने की उम्‍मीद कम दिखाई दे रही है। हरियाणा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी इसका संकेत दे चुके हैं। वहीं कर्नाटक में 7 जून की सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। राजस्‍थान में लॉकडाउन की समय सीमा को 8 जून तक रखा गया है। केरल में लॉकडाउन तो 30 मई तक ही है लेकिन इसके 1 जून से खुलने के आसार काफी कम ही दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह से तमिलनाडु में भी अनलॉक की शुरुआत अभी मुश्किल ही दिखाई दे रही है।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.