इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|04:28|IST
ताजा खबर

यास से बिहार-बंगाल और यूपी तक पानी-पानी, 3 दिन तक रहेगा मौसम बेहाल

Updated: digiana.com | May 28, 2021, 01:40 PM IST

यास से बिहार-बंगाल और यूपी तक पानी-पानी, 3 दिन तक रहेगा मौसम बेहाल

नई दिल्ली, चक्रवाती तूफान यास का असर बंगाल, ओडिशा से लेकर अब बिहार-यूपी समेत देश के कई इलाकों में दिख रहा है। यास तूफान की वजह से मौसम ने ऐसी करवट ली है कि बंगाल से लेकर बिहार-यूपी तक पानी-पानी हो गया है। बंगाल और ओडिसा में तबाही मचाने के बाद अब बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में यास अपना विकराल रूप दिखा रहा है। बिहार, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल और यूपी तक के ज्यादातर इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है और ऐसा लग रहा है कि अभी सावन-भादो का महीना हो। यास की वजह से जन-जीवन भी पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है और उत्तर बिहार के ज्यादातर इलाकों में बीते 24 घंटे से बिजली गुल है। 

चक्रवात यास की वजह से पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के कई जिलों में भी बीते 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। ओडिशा और बंगाल में तबाही मचाने वाला यास भले ही झारखंड-बिहार में आकर कमजोर पड़ चुका है मगर इसका असर मौसम पर दिख सकता है। बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश ने आम और लीची की फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल, राहत के संकेत नहीं दिख रहे हैं क्योंकि बिहार और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश होगी। एक दो स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 

बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है
इतना ही नहीं, बिहार में दक्षिण और पूर्वी  में ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 से 48 घंटों में मध्य बिहार में भी कुछ जगहों पर ठनका गिरने की आशंका है। बारिश से सड़कों पर पानी भर आया है और जगह-जगह जलभराव हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि राज्य भर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश अगले दो दिनों तक होने की वजह से कुछ जगहों पर जलजमाव या बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि चूंकि चक्रवाती सिस्टम अब कम दबाव के क्षेत्र के रूप में बदल गया है इस वजह से मौसम की तीव्रता भी कम हो गई है। यानी पहले किए गए पूर्वानुमान से भी कम बारिश और हवा की गति सूबे में दिखेगी।

मई में सावन जैसे नजारे
पिछले 24 घंटों में राज्य के झारखंड की सीमा से सटे जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। इनमें शेरघाटी में 70 मिमी, इस्लामपुर और मखदुमपुर में 60 मिमी, टिकारी में 50 मिमी, वैशाली, बिहारशरीफ, औरंगाबाद, ब्रहमपुर, बोधगया, घोसी, अरवल और गया में 40 मिमी बारिश हुई है। पटना में दिन भर रूक-रूक बारिश होती रही और गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच को 12.8 मिमी बारिश हुई। इसी समयावधि में गया में 47.8, भागलपुर 28.6, जमुई में पूर्णिया 20 औरंगाबाद में 26.5 और जमुई में 30 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। 

जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल
29 मई का मौमस: 
बिहार, केरल और अंडमान-निकोबार में भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत देश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 

30 मई का मौसम:  असम, मेघालय और केरल में भारी बारिश होगी। हालांकि, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा आदि राज्यों में आंधी की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 

31 मई का मौसम: पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय , तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज होगी। 

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.