देवास, देवास जिले के टोंकखुर्द थाना क्षेत्र के गांव देवली में पिछले दिनों हुई गोकशी मामले में तीन आरोपियों के मकानों पर आख़िरकार आज पुलिस-प्रशासन ने बुलडोजर चला ही दिया। तीन से चार घंटे चली कार्रवाई में मकानों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान सोनकच्छ, टोंकखुर्द का प्रशासन, पुलिस के अधिकारी और बल मौजूद रहा।आपको बता दे कि 8 मई की सुबह देवली में डेम के समीप एक खेत में कई गायों के कटे हुए अवशेष मिले थे। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई थी, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे।
टोंकखुर्द सहित सोनकच्छ से पुलिस बल भी आया था। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के कुछ घंटे बाद ही हिंदू संगठनों, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा व समर्थकों ने आक्रोश रैली निकालकर टोंकखुर्द थाने का घेराव किया था। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई थी। पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने में कई टीमें लगाई थीं और फिर टोंकखुर्द के ही निवासी आरोपी वसीम पिता अनवर मेवाती, जहीर पिता सहीद कुरैशी, जमील पिता रईस कुरैशी को ९ मई की रात को गिरफ्तार कर लिया था।
वारदात में शामिल इनका एक साथी अफसर अली निवासी नायता पोलाय लापता था जिसका सुराग नहीं लग रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए SP ने ₹ 10 हजार का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी अफसर का मकान पहले ही जमींदोज़ किया जा चुका है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के अलावा फरार आरोपी के खिलाफ भी रासुका की कार्रवाई की है। आज तीन आरोपियों के मकानों पर खुद SP डॉ. शिवदयाल सिंह ने खड़े रहकर बुलडोजर चलवाया... इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ अभिषेक सिंह, डीएसपी किरण शर्मा के अलावा पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी - कर्मचारी और नगर परिषद का अमला मौजूद रहा।
देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...
देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...
देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...
देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...
देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...