देवास, उच्च वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सेस की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। समस्त सीनियर नर्सों के हड़ताल में जाने से जिला अस्पताल पूरी तरह से अनुभव हीन होता नजर आ रहा है, वहीं प्रशिक्षु नर्सों व्यवस्था बनाने में असफल नजर आ रही हैं।
प्रांतीय नर्सिंग जिलाध्यक्ष तृप्ति टीकादर एवं नर्सिंग एसोसिएशन जिलाध्यक्ष सीमा वर्मा ने बताया कि नर्सो को विगत दिनों कोरोना योद्धा का सम्मान मिला था। एक तरफ सरकार सम्मान दे रही है वही दूसरी ओर हक मार रही है। उन्होंने कहा कि सम्मान के साथ उन्हें उनका हक भी चाहिए। जब तक ये लड़ाई जारी रहेगी। हमे हमारा हक नही मिल जाता तब तक सम्मान भी नही लेंगे। प्रशासन द्वारा मांगे नही माने जाने पर समस्त नर्सो ने शनिवार को अपना कोरोना योद्धा सम्मान पत्र सिविल सर्जन को लौटा दिया। नर्सो ने अस्पताल परिसर में रैली निकालते हुए नारेबाजी कर सम्मान पत्र लौटाया। हड़ताल का सीधा प्रभाव मरीजों और उनके परिजनों पर पड़ रहा है । जिला अस्पताल में मरीज इधर से उधर भटकते नजर आ रहे है, लेकिन उन्हें सही उपचार नहीं मिल पा रहा है। नर्सों की इस हड़ताल से गायनिक वार्ड में ज्यादा समस्या सामने आई। नर्सो को दूसरे अन्य संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। नर्सो की मुख्य मांगे पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू की जाए, प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज में मेल नर्स की भर्ती की जाए, नर्सिंग स्टॉफ के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने के साथ-साथ कोरोना योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया जाए, दो वेतनवृद्धि का लाभ उनकी सैलरी में लगाया जाए, उच्च शिक्षा हेतु आयु बंधन हटाया जाए आदि 12 सूत्री मांगे शामिल है
देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...
देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...
देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...
देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...
देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...