मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर वीडियो के जरिए भोला की रिलीज डेट का ऐलान किया है, जिसमें वो बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। यहां बस नाम ही भोला है जबकि लुक ऐसा है कि कोई भी थर-थर कांपने लगे। काफी इंतजार के बाद फाइनली अजय का भोला मूवी से फर्स्ट लुक सामने आ गया है। ऐसे खौफनाक अंदाज में आपने कभी अजय देवगन को इससे पहले नहीं देखा होगा।
जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने फिल्म भोला का मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, ‘अजय देवगन और तब्बू की अपकमिंग फिल्म भोला का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ अमाला पॉल भी अहम किरदार में दिखेंगी। फिल्म भोला 30 मार्च 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
फर्स्ट लुक में अजय का इंटेंस लुक देखने को मिलता है। माथे पर भस्म, आंखों में एग्रेशन दिखाए अजय देवगन के इस लुक ने फैंस को उनका मुरीद बना दिया है। अजय देवगन का लुक दिखाते हुए जो मोशन पोस्ट शेयर किया गया है उसका बैकग्राउंड स्कोर जबरदस्त है। भोला का टीजर तो आप पहले ही देख चुके हैं. टीजर में अजय का लुक रिवील नहीं किया गया था। फैंस अजय का धांसू लुक देखने के बाद ट्रेलर रिलीज के इंतजार में हैं।
कलाकार अजय देवगन ने भोला का मोशन पोस्टर साउथ फिल्मकारों की तरह रिलीज किया है। इन दिनों साउथ की फिल्में दर्शकों के बीच काफी धमाल मचा रही है। साउथ के निर्माता जब भी अपनी फिल्मों का मोशन पोस्टर रिलीज करते हैं, तो उसमें काफी सारे रंग और लाउड बैकग्राउंड साउंड होता है। फिल्म भोला के टीजर में भी कुछ ऐसा ही दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि अजय देवगन साउथ फिल्मकारों के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं।
भोला, अजय देवगन की अब तक की सबसे साहसिक फिल्म है। इसे वन-मैन आर्मी की कहानी के रूप में दिखाया गया है। ये फिल्म एक रात की कहानी दिखाती है, जहां भोला अलग-अलग रूपों में, इंसानों और दुश्मनों की भीड़ से लड़ता है। फिल्म एक ऐसे इंसान के बारे में है जो निडर है. वह निडर है क्योंकि वह ड्रग-माफियाओं, भ्रष्ट फोर्सेज और अपने 24 घंटे के मुश्किल सफर में आने वाले कई आघातों का मुकाबला करने के लिए तैयार है। भोला बाहर से लड़ाकू और अंदर से रक्षक है। एक बाप जो अपनी जवान बेटी तक पहुंचने के लिए अपनी तलाश के बीच में आने वाले किसी भी व्यक्ति से लड़ जाएगा।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
मुंबई: डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 7 साल बाद विजय सालगांवकर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...