इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|08:13|IST
ताजा खबर

"कोरोना वायरस" जांच की तैयारी अमेरिका, चीन ने साधी चुप्पी

Updated: digiana.com | May 27, 2021, 01:59 AM IST

नई दिल्ली, DNN, करीब अठारह महीने पहले चीन ने कोरोना वायरस के पहले मामले की सूचना दुनिया को दी। ये घातक SARS-CoV-2 वायरस दुनिया भर में जंगल की आग की तरह फैल चुका है और इससे अब तक 35 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कोरोना वायरस 180 से अधिक देशों में 16.8 करोड़ से अधिक लोगों को संक्रमित कर चुका है। लेकिन अभी भी कोरोना वायरस से जुड़ा एक मूल सवाल सबके जेहन में घूम रहा है, कोरोना वायरस आखिर कहां से आया ? इसकी उत्पत्ति कैसे हुई। इसको लेकर अभी तक कोई साफ तस्वीर नहीं बन पाई है। इसको लेकर सिर्फ एक थ्योरी पर शक है कि कोरोना वायरस शायद चीन की वुहान लैब से लीक हुआ है।

अमेरिका समेत दुनियाभर में एक बार फिर से चीन की वुहान लैब से कोरोना वायरस के लीक होने की जांच की मांग उठी है। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) एक बार फिर से वुहान लैब से वायरस लीक होने की जांच कर सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) इस बात का फिर से अध्ययन कर सकता है कि कोरोना (सार्स-कोव-2) वायरस की उत्पत्ति और दुनियाभर में उसका प्रसार संभवत: चीन की वुहान स्थित लैब से हुआ है। डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसस ने भी आगे के अध्ययन की जरूरत पर सहमति व्यक्त की है। दरअसल, कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर स्वतंत्र जांच की मांग अमेरिका की नई रिपोर्ट सामने आने के बाद और तेज हुई है जिसमें कहा गया है कि वुहान लैब के कुछ शोधकर्ता चीन द्वारा 30 दिसंबर 2019 को कोविड-19 के आधिकारिक ऐलान से पहले ही बीमार पड़ गए थे। हालांकि, चीन ने इसको नकारा है।

चीन ने साधी चुप्पी

वुहान लैब से कोरोना वायरस के लीक होने की खबरों पर बोलते हुए चीन ने एक बार फिर से चुप्पी साध ली है। चीन (China) ने  यह प्रश्न टाल दिया कि क्या वह वुहान वायरोलॉजी इंस्टिट्यूट (WIV) से कोविड-19 के लीक होने के आरोपों की वह स्वतंत्र जांच की अनुमति देगा या नहीं। चीन के शोधार्थियों ने दावा किया है कि यह संक्रमण पैंगोलिन (एक प्रकार की छिपकली) से मनुष्य तक पहुंचा है। यानि चीन कहीं से भी इसमें सहयोग करता नहीं दिख रहा है। जांच की मांग पर सवालों के जवाब देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के विशेषज्ञ समूह द्वारा कोरोना वायरस की उत्पत्ति पर किए गए अध्ययन का हवाला दिया, लेकिन इस सवाल को टाल दिया कि कोविड-19 के वुहान लैब से लीक होने के आरोपों की जांच में चीन सहमत होगा या नहीं।

अमेरिका इसकी तक जाएगा

अमेरिका कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच जारी रखना चाहता है। अमेरिका का मानना है कि ये जानना जरूरी है कि आखिर ये वायरस दुनिया में कहां से फैला ? अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 90 दिनों के भीतर लैब लीक को लेकर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह निष्कर्ष निकालने के लिए सुबूत अपर्याप्त हैं कि क्या यह किसी संक्रमित जानवर के साथ मानव संपर्क से उभरा है या लैब में हुई दुर्घटना से उभरा है।

सम्बंधित खबरें...
पर्वतमाला परियोजना के तहत 5 वर्षों में 250 से अधिक परियोजनाओं...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:19 PM IST ]

ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...

भ्रष्टाचार के आरोपों में आंग सान सू को 7 साल की सजा, जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 06:20 PM IST ]

नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...

 कंबोडिया की होटल के कसीनों में लगी आग, 10 लोगों की मौत
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:08 PM IST ]

नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...

बर्फीले तूफान से जमा नियाग्रा फॉल्‍स, गाड़ियों में मिल रहे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:20 PM IST ]

नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...

 फिर पूरी दुनिया में कोरोना फैलाएगा चीन, इटली पहुंची फ्लाइट...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 02:46 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.