नईदिल्ली, पीएनबी घोटाला मामले में आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की कवायद तेज होती दिख रही है। फिलहाल, डोमिनिका की जेल में बंद भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए भारत का एक विमान डोमिनिका पहुंच गया है। खुद एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने इसकी पुष्टि की है। एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने कहा कि भारत से एक प्राइवेट जेट डोमिनिका के डगलस-चार्ल्स हवाई अड्डे पर पहुंचा। जेट की तस्वीर एंटीगुआ न्यूजरूम पर पोस्ट की गई थी। बता दें कि बीते दिनों भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका में पाया गया था, जिसके बाद उसे डोमिनिकल पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। बताया जा रहा है कि उस पर डोमिनिका में अवैध प्रवेश का आरोप लगा है।
एक एफएम चैनल से प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने कहा कि मेरी समझ यह कहती है कि भारत सरकार ने यह पुष्टि करने के लिए भारत में अदालतों से कुछ दस्तावेज भेजे हैं कि मेहुल चोकसी वास्तव में एक भगोड़ा है और मुझे लगता है कि दस्तावेजों का उपयोग अदालती मामले में किया जाएगा क्योंकि आप जानते हैं कि डोमिनिका में न्यायाधीश ने उसके प्रत्यर्पण पर बुधवार तक रोक लगा दी है। इसलिए भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है कि उसे मुकदमा चलाने के लिए भारत वापस लाया जाए।
शनिवार की रात को मेहुल चौकसी की डोमिनिका जेल से पहली तस्वीर सामने आई। तस्वीर में मेहुल चोकसी को सलाखों के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। लोहे का गेट कुछ वैसा ही दिख रहा है जैसे लॉक-अप रूम दिखता है। मेहुल चोकसी डोमिनिका में क्रिमिनिल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) की कस्टडी में है। सीआईडी ने उसे चार दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। मेहुल चोकसी की कुछ और तस्वीर सामने आई है। एक तस्वीर में वो अपने हाथ को दरवाजे से बाहर निकालकर दिखाता हुआ नजर आ रहा है। उसके हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि उसके साथ जेल में मारपीट की गई है। साक्ष्य के रूप में वो अपने हाथ पर लगे चोट के निशान को दिखा रहा है।
वहीं, मेहुल चोकसी के डोमिनिका में पकड़े जाने के बाद एंटीगुआ के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउनी ने कहा था कि उन्होंने डोमिनिका को मेहुल चोकसी को सीधे भारत को सौंपने के लिए कहा है। मगर डोमिनिका की कोर्ट ने उसके प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है और अब इस मामले की सुनवाई 2 जून को होगी। इधर, सूत्रों की मानें तो भारत सरकार के उच्च अधिकारी भी अगले सप्ताह डोमिनिका की यात्रा कर सकते हैं, ताकि मेहुल चोकसी को भारत लाया जा सके।
ऑस्ट्रियाः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस...
नई दिल्ली: म्यांोमार में की जुंटा अदालत ने असैन्यv शासक और देश की पूर्व नेता आंग सान सू की को भ्रष्टा चार के मामले में...
नई दिल्ली: कंबोडिया के पोइपेट में स्थित कंबोडिया ग्रैंड डायमंड सिटी होटल के कसिनो में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि...
नई दिल्ली: अमेरिका में बर्फीले तूफान ने कहर मचाया हुआ है। जानकारों का मानना है कि आर्कटिक डीप फ्रीज की वजह से यह बर्फीला...
नई दिल्ली: चीन में कोरोना से भयावह स्थिति बनी हुई है। हर दिन लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। कोरोना की इस बदतर स्थिति के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...