इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|12:17|IST
ताजा खबर

सरकारी स्कूल में फरसा लेकर सिरफिरे ने जमकर मचाया उत्पात, दहशत में बच्चे

Updated: digiana.com | Sep 02, 2022, 05:22 PM IST

सरकारी स्कूल में फरसा लेकर सिरफिरे ने जमकर मचाया उत्पात, दहशत में बच्चे

गुना: सरकारी स्कूल में शिक्षकों और छात्रों ने करीब एक घंटे तक खुद को कमरे में बंद रखा। बच्चे दहशत में आ गए थे। दरअसल, गांव का एक नशेड़ी फरसा लेकर स्कूल में घुस गया था। उसने स्कूल में जमकर उत्पात मचाया। उसने शिक्षकों को स्कूल बंद करने के लिए धमकाया। करीब दो घंटे तक वह आतंक मचाया रहा, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामला चाचौड़ा क्षेत्र के बंजारा चक प्राथमिक विद्यालय का है।
गुरूवार को हर दिन की तरह स्कूल लगा था और शिक्षक पढ़ा रहे थे, तभी एक नशे में धुत एक व्यक्ति फरसा लेकर क्लासरूम में पहुंच गया। वह टीचर को धमकाने लगा और तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। उसने स्कूल बंद करने के लिए कहा। इस पर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह अभद्रता करने लगा।
 इस दौरान उसने पानी के कैंपर, कुर्सी-टेबल और बिजली के मीटर आदि में तोड़फोड़ कर दी। यह देख शिक्षक और विद्यार्थी दहशत में आ गए। छात्रों को तत्काल दूसरे कमरे में भेजा गया। टीचर भी अंदर हो गए। डायल-100 को सूचना दी गई। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो पास में ही मौजूद SDOP ऑफिस पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गया। शिक्षकों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।
गांववालों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी मंटी लाल नशे का आदी है। स्कूल के शिक्षकों द्वारा युवक की शिकायत चाचौड़ा थाना प्रभारी रवि गुप्ता से की गई है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि युवक को पकड़ने के लिए टीम भेजी गई थी, लेकिन युवक मौके पर नहीं मिला है। मामले में FIR दर्ज की गई है।






सम्बंधित खबरें...
पिता की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची नाबालिग, एक लाख में...
[ Posted On digiana.com | Oct 12, 2022, 06:01 PM IST ]

गुना: मध्यप्रदेश के गुना में एक नाबालिग हिम्मत दिखाते हुए पुलिस के पास पहुंची और अपनी शादी रुकवाई। नाबालिग के पिता...

गुना पुलिस हत्याकांड में एक और आरोपी ढेर, हरिपुर के जंगल में...
[ Posted On digiana.com | May 17, 2022, 11:05 AM IST ]

गुना: मध्यप्रदेश के गुना में हुई तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...

गुना में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, हटाए गए ग्वालियर...
[ Posted On digiana.com | May 14, 2022, 01:53 PM IST ]

गुना: मध्य प्रदेश के गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों...

पंचायत चुनाव में कई सीटों पर होगा रोचक मुकाबला, सास-बहू ने...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2021, 12:56 PM IST ]

गुना, मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण को लेकर चल रही बहस के बीच पहले और दूसरे चरण के नामांकन भरे जा चुके है।...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.