झाबुआ, मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले से कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सुपरवाइजर को जूते से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो पांच दिन पुराना गांव कचलदरा का बताया जा रहा है। विधायक पानी की टंकी के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने गए थे। क्वालिटी को लेकर सुपरवाइजर पर नाराज हुए और आपा खो बैठे।
वीडियो गांव कचलदरा का बताया जा रहा है। इस मामले पर सुपरवाइजर ने कुछ भी कहने से इनकार किया है। वहीं झाबुआ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी वायरल वीडियो पर फिलहाल कुछ कहने से मना कर रहे हैं, उनका कहना है कि विधायक से बात करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया पहले भी अपना आपा खो चुके हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान 2019 में बाइक पर तीन सवारी बैठा देख पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चालान बना दिया था, तो विधायक ने पुलिस अधिकारी को तबादला करने की धमकी दी थी।
सितंबर 2020 में श्योपुर में एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए भूरिया ने कहा था कि जो विधायक कांग्रेस छोड़कर गए, उन्हें अब जूते पड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी जूते पड़ने की बात कह दी थी। इतना ही नहीं भूरिया ने अपनी ही पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में कहा था कि 85 साल का डोकरा इधर-उधर जा रहा है।
झाबुआ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई में वह कोई...
झाबुआ: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एक्शन लेते हुए झाबुआ SP अरविंद तिवारी को सस्पेंड कर दिया है।...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...