कटनी, कोरोना के खतरे से बचने के लिए सरकार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। इसी बीच वैक्सीन पर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे है। दरअसल मध्यप्रदेश के कटनी में गर्भवती महिला के वैक्सीन लगवाने के बाद उसके बच्चे की पेट में ही मौत हो गई है। महिला के परिवार ने इस तरह का आरोप लगाया है। हालांकि डॉक्टर इस बात से इनकार कर रहे है लेकिन महिला के परिजनों के आरोप के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल कटनी जिला अस्पताल में कल प्रसूता तुलसा बाई को भर्ती कराया गया था। तुलसा बाई और उनके परिजन ने आरोप लगाते हुए बताया कि 2 दिन पहले आशा कार्यकर्ता टीका लगाने के लिए घर आई थी लेकिन यह नहीं बताया कि वह टीका कोविड-19 का है या गर्भवती को लगने वाला टीका है। टीका लगवाने के बाद से ही तुलसा बाई को घबराहट होने लगी थी जिसके बाद उसे बरही के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। वहां सोनोग्राफी करवाने पर पता लगा कि उसका बच्चा पेट में ही दम तोड़ चुका है।
महिला का कहना है कि उसने पहले भी वैक्सीन लगवाने से इनकार किया था लेकिन आशा कार्यकर्ता ने उसे बिना जानकारी दिए टीका लगा दिया जिससे उसके बच्चे की मौत हो गई। पूरे मामले पर जिला अस्पताल में पदस्थ सिविल सर्जन यशवंत वर्मा ने आरोपों को नकारते हुए बताया कि वैक्सीन से ऐसा नहीं हो सकता है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
कटनी: मध्यप्रदेश स्थित कटनी जिले के स्लीमनाबाद में शनिवार रात बरगी अंडरग्राउंडर नहर की एक निर्माणाधीन सुरंग अचानक...
जबलपुर, वाइल्ड लाइफ क्राईम कंट्रोल ब्यूरों (डब्ल्यूसीसीबी) जबलपुर की टीम एक ऐसे गिरोह को दबोचा है जो विलुप्ती की कगार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...