इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|17:04|IST
ताजा खबर

Widows 11 के साथ लॉन्च हुआ मेड इन इंडिया लैपटॉप, 30 हजार से कम है कीमत

Updated: digiana.com | Apr 08, 2022, 06:37 PM IST

 Widows 11 के साथ लॉन्च हुआ मेड इन इंडिया लैपटॉप, 30 हजार से कम है कीमत

नई दिल्ली,  यूएस बेस्ड लाइफस्टाइल टेक ब्रांड Avita ने अपना नया लैपटॉप भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है। Avita ने अपने नए अफोर्डेबल लैपटॉप का नाम Satus Ultimus दिया है। नए Avita Satus Ultimus लैपटॉप की कीमत 30 हजार रुपये से कम है।
यह लैपटॉप मार्केट में सबसे अर्फोडेबल Widows 11 Laptop है। ग्राहक इस लैपटॉप को स्पेस ग्रे, मैट ब्लैक, शैंपेन गोल्ड, क्लाउड सिल्वर, शुगर रेड और शेमरॉक ग्रीन रंग में खरीद सकते हैं। उपलब्धता की बात करें तो इस लैपटॉप की बिक्री Amazon पर 8 अप्रैल से शुरू हो जाएगी और 11 अप्रैल से यह लैपटॉप ऑफलाइन रिटेल स्टोर में भी बिकने लगेगा।
Avita ने दावा किया है कि ये मेड-इन इंडिया लैपटॉप है। Avita के इस लैपटॉप की बात करें तो इसमें Intel का प्रोसेसर दिया गया है। ये लेटेस्ट Windows 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 14 इंच की फुलएचडी डिस्प्ले दी गई है जो 1920x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है।
इसके अलावा ग्राहकों को इसमें Intel Celeron प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी एसएसडी स्टोरेज मिलेगी। लैपटॉप में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ वीडियो कॉलिंग के लिए एचडी वेबकैम और बढ़िया वॉइस के लिए डुअल-माइक सपोर्ट भी है।
कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है जिसकी मदद से आप एक्सटर्नल मॉनिटर भी इस लैपटॉप से जोड़ सकते हैं। इस लैपटॉप का वजन 1.3 किलोग्राम है और इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 24 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सम्बंधित खबरें...
Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.