अयोध्या: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या के महंत राजू दास ने दर्शकों से फिल्म 'पठान' पर भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का बहिष्कार करने की अपील की। साथ ही जिस थिएटर में फिल्म दिखाई जाए, उसे फूंकने की बात कह डाली है। उन्होंने शाहरुख खान पर सनातन धर्म का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया है। महंत के बयान ने अब इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।
अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा, ''बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार इस प्रयास में रहता है कि किस तरह से सनातन धर्म का मजाक बनाया जाए। किस तरह से हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाए। पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा बिकिनी पहन कर साधु संतों और राष्ट्र के रंग भगवा को ठेस पहुंचाई गई. यह दुखद है।
उन्होंने आगे कहा, शाहरुख एक बार नहीं, बल्कि कई बार ऐसे सनातम धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। अभी देखिए, क्या जरूरत थी दीपिका को भगवा वस्त्र में बिकनी पहनकर नंगा प्रदर्शन करने की। या आस्था को ठेस पहुंचाने की। मैं दर्शकों से ऐसी मूवी का बहिष्कार करने को कहता हूं। जिस थियेटर में यह पिक्चर लगे उसे फूंक दो। नहीं फूंकोगे तो ये मानने वाले नहीं हैं। जैसे को तैसा करना पड़ा है। दुष्टों के साथ जब दुष्टता पूर्ण व्यवहार नहीं करोगे, तो इसके ऊपर आप कंट्रोल नहीं लगा सकते हैं।
शाहरुख खान और दीपिका की फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज होनी है लेकिन इससे पहले यह विवादों में आ गई है। इसकी वजह है कि फिल्म के एक गाने में दीपिका की ड्रेस। दरअसल, पठान के बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है। इसे लेकर हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। इस पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ये भगवा रंग है और पठान फिल्म में इसका अपमान किया गया है। पठान में हुए भगवा के अपमान को हिंदुस्तान नहीं सहेगा।
लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...
लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...
नई दिल्ली: जीरो कोविड पॉलिसी हटने के बाद चीन में कोरोना ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। वहां हालात इतने बदतर हो गए है...
मथुरा: मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो भक्तों की भीड़ हमेशा ही रहती है लेकिन खास दिनों जैसे होली,...
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी पाए...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...