भोपाल: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है। राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा आज ओमकारेश्वर से इंदौर की ओर चल रही है। बड़वाह से थोड़ी ही दूर चलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी टी ब्रेक के लिए रुके, जहां हल्की-फुल्की धक्का-मुक्की हो गई। धक्का-मुक्की के बीच कुछ कार्यकर्ता दिग्विजय सिंह से जा टकराए, जिसके चलते दिग्विजय सिंह का बैलेंस बिगड़ गया, और वह भी गिर गए। वहां मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें उठाया।
इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। साथ ही टी ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। हालांकि उन्हें इस दौरान कोई गंभीर चोट नहीं आई और बाद में वह राहुल गांधी के साथ चलते हुए नजर आए. अब यात्रा ओमकारेश्वर से इंदौर की ओर बढ़ रही है। आज इस यात्रा में प्रियंका गांधी मौजूद नहीं हैं।
जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने बड़वाह से करीब 3 किलोमीटर दूर एक निजी रेस्टोरेंट में टी ब्रेक लिया, जिसके बाद राहुल गांधी एक बार फिर पैदल चलते हुए अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा कार से आगे के लिए रवाना हुए हैं तो वहीं राहुल गांधी पैदल चलते हुए ही अपने अगले पड़ाव की ओर निकल पड़े हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता नजर आ रहे हैं।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया कि अब प्रियंका गांधी दिल्ली वापस लौट गईं हैं। वह राजस्थान में यात्रा में शामिल होंगी। प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटे के साथ यात्रा में शामिल हुईं थीं। वहीं राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की टिप्पणी को लेकर कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसकी वजह बीजेपी वाले नेता बौखला गए हैं. अभी तो वो लोग राहुल जी के जूतों के बारे में भी बात करेंगे।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...