भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को लेकर चल रहे कयासों पर आज विराम लग गया। इकबाल सिंह बैंस को 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया है। वो आज 30 नवंबर को रिटायर होने वाले थे। रिटायरमेंट के आखिरी दिन ही उन्हें को 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया। अब बैंस 30 मई तक बतौर चीफ सेक्रेटरी सेवाएं देंगे।
CS के लिए बैंस के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे अनुराग जैन और ACS हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन मो.सुलेमान के नाम दौड़ में शामिल थे। दो दिन पहले मुख्यमंत्री खुद दिल्ली गए थे और CS के नाम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की थी। खबर है कि उसके बाद भी इकबाल सिंह बैंस की 6 महीने की सेवा अवधि को और बढ़ाया जा सकता है और मुमकिन है कि 2023 का विधानसभा चुनाव इकबाल सिंह बैंस के मुख्य सचिव पद पर रहते हुए ही पूरा हो।
दरअसल, अगले कुछ माह में राज्य में कई अहम आयोजन भी होने हैं। इनमें जनवरी में इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और जनवरी में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इन आयोजनों के लिए गठित विभिन्न समीतियों में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ही बतौर अध्यक्ष जुड़े हुए हैं। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि जो कार्ययोजना तैयार की गई है। उस पर तेजी से अमल हो सके इसलिए मुख्य सचिव के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला किया गया।
मध्य प्रदेश का मुख्य सचिव बनने से पहले इकबाल सिंह बैंस कई अहम पदों पर रहे हैं। कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त , पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं। सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव रह चुके हैं।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...