सतना, DNN, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ अपने अल्प प्रवास पर आज मैहर पहुंचे। कोरोना कर्फ्यू के कारण बंद मां शारदा मंदिर के नीचे ही उन्होंने माथा टेककर पूजन किया।पूजन के बाद सर्किट हाउस पहुंचे कमल नाथ ने पत्रकारवार्ता के दौरान आपत्तिजनक बयान देते हुए भारत देश को ही बदनाम देश कह डाला। उन्होंने कहा कि महान नही अब भारत बदनाम है। हालत ये है कि विदेशों में अब भारतीय ड्राइवरों की टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 मई को सरकार के सात साल पूरे हो रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए, बताना चाहिए कि क्या देश नारों पर ही चलेगा ? उन्होंने रोजगार और महंगाई को लेकर भी जवाब मांगा।
प्रदेश में नया कोविड माफिया खड़ा हुआ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब एक नया कोविड माफिया खड़ा हो गया है। मैंने माफिया के खिलाफ शुद्ध का युद्ध अभियान चलाया था । एमपी की 70 फीसदी अर्थ व्यवस्था कृषि आधारित है लेकिन स्थिति ये है कि मिडिल क्लास नीचे घसीटा जा रहा है, लोवर क्लास गरीब और गरीब क्लास भिखारी बन रहा है। उनका आराेप था कि
कमलनाथ ने कहा कोरोना से जो महामारी के हालात बने हैं उसके लिए सरकार जिम्मेदार हैं। उनका आराेप था कि दूसरी लहर की जानकारी महीनों से थी लेकिन किसी तरह की तैयारी नही की गई। वैक्सीन के डोज को लेकर चुनावो के कारण घोषणा तो कर दी गई लेकिन वैक्सीन का कहीं पता नही है। अब कहते हैं ग्लोबल टेंडर कराएंगे। कमल नाथ ने कहा कि इनसे प्रश्न पूछे तो कहते हैं कि देश द्रोही हैं। सच दिखाओ तो एफआईआर दर्ज कराते हैं। क्यों नही सारे आंकड़े जनता के सामने रखते ? क्यों नही बताते कि कितनो को टीका लगा ? अगर वो सॉफ्टवेयर नही बना पाए रहे तो मैं बनवाने को तैयार हूं।
कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख लोगों की मौत हुई है जिनमे से 70 फीसद कोरोना से मरे हैं। नकली इंजेक्शनों के कारण जिनकी मौतें हुई हैं उन सब को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना चाहिए। मैं इसके लिए एक एफिडेविट बनवा रहा हूं। सरकार उस एफिडेविट के आधार पर मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति दे।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया भी उनके साथ मौजूद रहे। सुबह 11 बजे वे खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा मैहर पहुंचे थे। जिसके बाद वे जबलपुर के लिए रवाना हो गए। मंदिर में इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा एवं शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मक़सूद अहमद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...