इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|16:15|IST
ताजा खबर

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्जा, टीवी मैकेनिक हैं पिता

Updated: digiana.com | Dec 23, 2022, 10:58 AM IST

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्जा, टीवी मैकेनिक हैं पिता

मिर्जापुर: हौसला जब ऊंची उड़ान भरने का हो तो मंजिल कितनी भी ऊंचाई पर हो, इसकी परवाह नही होती है। कुछ ऐसा ही कारनामा मिर्ज़ापुर की बिटिया ने करके दिखाया है। सानिया ने पंख लगाकर उड़ान भरी है। सानिया मिर्जा वायु सेना में भारत की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने जा रही है. सानिया ने एनडीए की परीक्षा में 148वीं रैंक के साथ फ्लाइंग विंग में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। फ्लाइंग में दो ही सीट है।
 एनडीए में मात्र 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सब कुछ ठीक रहा तोएनडीए से पास आउट होकर सानिया देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन सकतीं हैं। सानिया के पिता शाहिद अली मिर्जापुर में टीवी मैकेनिक हैं। सानिया बचपन से ही इंजीनियर बनना चाहती थी। 11वीं में पढ़ाई के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सानिया मिर्जा ने एनडीए में जाने की ठान ली।
 सानिया मिर्जा ने प्राइमरी से लेकर 10 तक की पढ़ाई गांव के पंडित चिंतामणि दूबे इंटर कॉलेज से पूरी की। इसके बाद 12 की पढ़ाई गुरुनानक इंटर कॉलेज से की, जहां पर जिला टॉप किया। 12 वीं पास करने के बाद सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी से तैयारी किया, जहां बिटिया ने यह मुकाम हासिल करके जिले का ही नही बल्कि देश का नाम रोशन किया है। सानिया मिर्जा की जॉइनिंग लेटर आने के बाद परिवार के लोग खुश हैं।  
पेशे से टीवी मकैनिक सानिया के पिता शाहिद अली ने कहा, 'सानिया मिर्जा देश की पहली फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानती है। वह शुरू से ही उनके जैसा बनना चाहती थी. सानिया देश की दूसरी ऐसी लड़की हैं, जिसे फाइटर पायलट के तौर पर चुना गया है।'वहीं सानिया की मां तबस्सुम मिर्जा ने कहा, 'हमारी बेटी ने हमें और पूरे गांव को गौरवान्वित किया है। उसने फाइटर पायलट बनने का सपना पूरा कर अपने गांव की हर लड़कियों को प्रेरित किया है।”

 

सम्बंधित खबरें...
Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.