इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|12:03|IST
ताजा खबर

मुरादाबाद में भगवा रैली में फैली अफवाह, मिनटों में बंद हुए बाजार

Updated: digiana.com | Apr 18, 2022, 11:43 AM IST

 मुरादाबाद में भगवा रैली में फैली अफवाह, मिनटों में बंद हुए बाजार

मुरादाबाद, मुरादाबाद में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर बजरंग दल व विहिप(विश्व हिंदू परिषद) की ओर से रविवार को निकाली जा रही भगवा यात्रा के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आनन-फानन में सारे बाजार बंद होने के बाद हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल सड़कों पर आ गया। पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी सड़कों पर नजर आए। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि अब माहौल शांतिपूर्ण है।
बताया जा रहा है कि डीजे की आवाज तेज बताते हुए कुछ लोगों ने आपत्ति की। जिस पर कोतवाली के करीब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत करा दिया। इस बीच यात्रा पर पथराव की अफवाह फैलने से टाउन हॉल के आसपास का बाजार बंद हो गया। दूसरी ओर यात्रा आगे बढ़ती रही।
दरअसल, मुरादाबाद के थाना कोतवाली क्षेत्र से हिन्दू संगठनों द्वारा रविवार शाम भगवा यात्रा निकाली गई। सबकुछ सही था लेकिन अचानक निकली एक खबर ने पूरे शहर का माहौल बदल दिया। खबर के बाद बाजार की सारी दुकानें बंद होने लगीं। भगदड़ जैसा माहौल बनते देख भारी पुलिसबल बाजारों में गश्त पर आ गया।
शहर का जायजा लेकर और लोगों से बातचीत करने के बाद एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि आज  रविवार) यात्रा निकल रही थी तभी किसी बात पर कन्फ्यूजन हो गया था, जिसे सॉल्व कर लिया गया और सब कुछ नॉर्मल हो गया, सब पीसफुल है, कोई किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दे, जैसा कि टीवी पर चल रहा है.
एसएसपी हेमंत कुटियाल ने कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर यकीन न करें क्योंकि हम लोग आपके साथ हैं प्रशासन आपके साथ है. साथ ही उन्होंने बताया कि भगवा रैली का जो डीजे था उसकी आवाज ज्यादा हो गई थी जिसपर दूसरे लोगों ने सवाल उठाए लेकिन मामला निपटा लिया गया है.

सम्बंधित खबरें...
नुपूर शर्मा का समर्थन करने पर धमकी देने वाले आरोपी गिरफ्तार,...
[ Posted On digiana.com | Jul 07, 2022, 06:23 PM IST ]

मुरादाबाद: मोहम्मद पैगंबर पर विवादित बयान देने के बाद नुपूर शर्मा को लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। इसी बीच इस बयान...

सीएम योगी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक पोस्ट, JJB ने दी अनोखी सजा
[ Posted On digiana.com | May 24, 2022, 11:00 AM IST ]

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://www.digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.