रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव के आवास और बेरमो से कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह के रांची और बेरमो स्थित आवास पर इनकम टैक्स की छापेमारी सुबह से ही जारी है। छापेमारी को लेकर जयमंगल सिंह का बयान भी आया है। उन्होंने बताया कि उनके बिहार में पटना स्थित घर पर भी छापा पड़ा है।
प्रदीप यादव पौड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक हैं, वहीं कुमार जयमंगल सिंह बेरमो से विधायक हैं। कोयला व्यवसायी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ED की टीम ने दबिश दी। अजय विधायक अनूप सिंह के करीबी हैं। शिवशंकर यादव के यहां भी छापे पड़े हैं। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची स्थित न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। रांची में टीमें 8 गाड़ियों से पहुंची हैं। टीम दोनों विधायकों के गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित नौ ठिकानों पर छापे मारे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि ईडी के संयुक्त दलों द्वारा कुछ रियल एस्टेट डीलर, निजी व्यक्तियों और संबंधित संस्थाओं पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच झारखंड पुलिस द्वारा भारतीय सेना की भूमि की बिक्री और खरीद में जाली कागज़ातों के कथित इस्तेमाल की जांच के लिए दायर प्राथमिकी से उपजी है।
अग्रवाल को ईडी ने पिछले महीने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ दायर दो जनहित याचिकाओं में एक याचिकाकर्ता का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील राजीव कुमार को “फंसाने” की कथित साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले का संबंध ईडी द्वारा जांच के दायरे में शामिल कथित अवैध खनन मामले से भी है, जिसमें हाल ही में सोरेन को तलब किया गया था और उनके एक सहयोगी और दो अन्य को गिरफ्तार किया था।
रांची: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार...
रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के...
जमशेदपुर: सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शरुआत हुई है। इसी बीच...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...