नई दिल्ली: धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धनतेरस हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष के त्रयोदशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और कुबेर जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस पर राशि के अनुसार धातु या सामान खरीदने का भी विधान होता है। तो चलिए आपको बताएं कि धनतेरस पर सोना या चांदी में किसे खरीदना उत्तम है और खरीदारी का इस साल शुभ मुहूर्त कब है।
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
धनत्रयोदशी या धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा करें। इसके लिए शुभ मुहूर्त 23 अक्टूबर 2022 की शाम 5 बजकर 44 मिनट से 6 बजकर 5 मिनट तक है। यानी कि केवल शुभ मुहूर्त 21 मिनट का है। वहीं प्रदोष काल शाम 5 बजकर 44 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक है। वहीं वृषभ काल 6 बजकर 58 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक है।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय
खरीदरी करने और नया काम शुरू करने के लिए ज्योातिष में सर्वार्थ सिद्धि मूहूर्त को सबसे शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन भी सोने-चांदी की चीजें सर्वार्थ सिद्धि योग में खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस के दिन स्वर्ण और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सर्वार्थ सिद्धि योग बनने के दौरान ही रहेगा। धनतेरस पर स्वार्थ सिद्धि योग 23 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगा। इस दौरान खरीदे गए सोने-चांदी के सिक्केर या गहने आपके जीवन में खूब सुख-समृद्धि लाएंगे।
धनतेरस पर राशि के हिसाब से क्या खरीदें
आइए जानते हैं राशि के हिसाब से धनतेरस के दिन सोना खरीदें या चांदी या किसी अन्य धातु का बर्तन-
मेष राशि- धनतेरस के दिन किसी भी स्थिर लग्न में चांदी के बर्तन या इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।
वृष राशि- इस दिन आप नए कपडे ,चांदी या तांबे के बर्तन या फिर हो सके तो चांदी का कलश खरीदें ये आपके लिए बेहद शुभकारक होगा।
मिथुन राशि- सोने के गहने, स्टील के बर्तन, हरे रंग का घरेलू सामान या डेकोरेशन या पर्दे इस तरह का सामान खरीद सकते हैं।
कर्क राशि- चांदी के गहने जैसे पायल, बिछुए या फिर बर्तन जैसे चांदी के कटोरी, चम्मच, लोटा और प्लेट में से कुछ खरीदें. कर्क राशि वाले धनतेरस के दिन घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान भी खरीद सकते हैं।
सिंह राशि- तांबे के बर्तन या कलश, कपड़े और सोना ये सब खरीद सकते हैं।
कन्या राशि- मरगज की श्री गणेश की मूर्ति, या सोने या चांदी के गहने या कलश इनके लिए लक्की रहेगा।
तुला राशि- कपड़े, सौंदर्य सामान या सजावटी सामान, चांदी या स्टील के बर्तन।
वृश्चिक राशि- इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोने के गहने और कोई बर्तन ये खरीद सकते हैं।
धनु राशि- सोने के गहने या तांबे के बर्तन इनके लिए लक्की होगें।
मकर राशि- कपड़े ,वाहन जैसा स्कूटर कार बस ट्रक थ्री व्हीलर साइकल, चांदी के बर्तन या गहनें खरीदें।
कुम्भ राशि- कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स, सोने, तांबे के बर्तन, फुटवियर (जूते-चप्पल) भी खरीद सकते हैं।
मीन राशि- सोने के गहने, चांदी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना इनके लिए अच्छा रहेगा।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...