नई दिल्ली:,फीफा वर्ल्ड कप 2022 से क्रिस्टियानो रोनाल्डो की विदाई हो गई है। क्वॉर्टर फाइनल में उनकी टीम को मोरक्को ने 2-1 से धो दिया। पहली बार ऐसा हुआ कि अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची। इसी के साथ रोनाल्डो के विश्व चैंपियन बनने का सपना एक बार फिर टूट गया है। पुर्तगाल के लिए पांच विश्व कप जीतने वाले रोनाल्डो अब तक देश को फीफा विश्व कप की ट्रॉफी नहीं जिता पाए और अब उनका सपना अधूरा रहना लगभग तय है। 37 साल के रोनाल्डो के लिए अब अगला विश्व कप खेलना बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में वह विश्व चैंपियन बनने का सपना कभी पूरा नहीं कर पाएंगे।
रोनाल्डो के फुटबॉल में योगदान को सभी याद कर रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की है।किंग कोहली ने कहा कि रोनाल्डो को कोई भी टाइटल एक्सप्लेन नहीं कर सकता है। वह मेरे लिए सार्वकालिक महान खिलाड़ी हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट कर लिखा, आपने इस खेल में और दुनियाभर के खेल प्रशंसकों के लिए जो कुछ भी दिया है उसे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब कम नहीं कर सकता। कोई टाइटल यह एक्सप्लेन नहीं कर सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है? जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनियाभर के लोग क्या महसूस करते हैं आप भगवान की ओर से एक उपहार हैं।
विराट कोहली ने एक अन्य ट्वीट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो सार्वकालिक महान फुटबॉलर बताया। उन्होंने लिखा, आप ऐसे व्यक्ति के लिए एक आशीर्वाद की तरह ,हैं जो हर बार अपने दिल से खेलता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक हैं। आप मेरे लिए सार्वकालिक महान हैं।
वहीं, विश्व कप से बाहर होने के बाद रोनाल्डो ने कहा है कि वह हमेशा देश के लिए लड़ते रहे हैं और उनका रवैया आगे भी ऐसा ही रहेगा। वह रोते हुए मैदान से बाहर आए। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। रोनाल्डो ने लिखा- पुर्तगाल के लिए विश्व कप जीतना मेरे करियर का सबसे बड़ा और सबसे महत्वाकांक्षी सपना था। सौभाग्य से मैंने पुर्तगाल के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिताब जीते, लेकिन अपने देश का नाम दुनिया में सबसे ऊंचे पायदान पर लाना मेरा सबसे बड़ा सपना था। मैं इसके लिए लड़ा। इस सपने के लिए कड़ा संघर्ष किया। 16 वर्षों में विश्व कप के पांच संस्करणों में मैंने हमेशा महान खिलाड़ियों के साथ और उनके समर्थन और लाखों पुर्तगालियों द्वारा समर्थन में खेला। मैंने टीम के लिए अपना सब कुछ मैदान पर न्योछावर कर दिया। मैंने हमेशा लड़ाई की और उससे मुंह नहीं मोड़ा। अपने सपने को कभी नहीं छोड़ा। अफसोस कल सपना टूट गया।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...
नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...