अलीगढ, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब क्लास में तेंदुआ घुस गया। छर्रा इलाके के चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज की क्लास में घुसकर तेंदुए ने हमला कर एक छात्र को घायल कर दिया। आनन-फानन में प्रशासन को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ओर वन विभाग की टीम ने तेंदुए का रेस्क्यू किया। पूरे दिन की मशक्कत के बाद बुधवार शाम को तेंदुआ पकड़ा गया।
अलीगढ़ की वन संरक्षक अदिति शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह 8:30 बजे हमें इसकी सूचना मिली। वहां तत्काल टीम पहुंची और कॉलेज प्रशासन से कॉलेज को खाली कराने को कहा। सीसीटीवी कैमरों की मदद से एक-एक कमरे की छानबीन की गई तो पाया गया कि कमरा नंबर 10 के पास एनिमल मूवमेंट कर रहा है। उस कमरे में दरवाजा नहीं था इसलिए बहुत मुश्किल से एक बोर्ड और जाल के माध्यम से सेफ्टी के साथ उसको बंद किया जा सका।
हाल ही में गाजियाबाद के राजनगर इलाके में तेंदुआ देखा गया था। इसके अलावा मसूरी थाना इलाके में पिछले दिनों दो लोगों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। घटना 17 नवंबर की है। तब लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी में भी तेंदुए को साफ साफ देखा गया। उस समय वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ। इसके बाद वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने तेंदुए को पकड़ा।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...