मुंबई, बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अगली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज हो गया है, जिसे खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। लंबे बाल, दाढ़ी और शेड्स पहने टशन दिखाते सलमान खान का ये लुक पहले रिवील हो चुका है लेकिन नए टीजर वीडियो में दबंग खान का स्वैग और टशन करीब से देखने को मिलता है। उनका ये टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वो लगातार कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
सलमान ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे स्टाइल में अपने लंबे बाल फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। यह सलमान खान की वही फिल्म है, जिसे लंबे समय तक 'कभी ईद कभी दिवाली' बताया जाता रहा। बाद में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म का टाइटल 'भाईजान' किया गया है। हालांकि, अब सलमान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' टाइटल के साथ रिलीज होगी।
वीडियो में सलमान खान की स्वैग से एंट्री होती है। टीजर की शुरुआत में सलमान खान बाइक पर बैठकर धमाकेदार एंट्री करते हैं। इसके बाद सलमान ब्राउन शर्ट, डेनिम जींस में फुलऑन टशन के साथ वॉक करते हैं। उनके लहराते बाल, किलर लुक फैंस को दीवाना बना रहे हैं।
सलमान खान ने फिल्म के टीजर के साथ इसकी स्टार कास्ट को भी टैग किया है। फिल्म में शहनाज गिल भी नजर आएंगी। इसके पूजा हेगड़े फिल्म में अहम रोल में होंगी। साथ ही दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी फिल्म का हिस्सा होंगे। सलमान ने 26 अगस्त को अपना पहला लुक शेयर किया था।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...