जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है कि गरीबों को साल में 12 सिलेंडर देगी। इसके लिए उन्हें प्रति सिलेंडर 500 रुपये देने होंगे. यह योजना 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। अगले साल यानी 2023 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिससे पहले कांग्रेस ने ये बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर अपने फैसलों की जानकारी दी है।
अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा, "राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार गरीब तबके को सस्ती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए योजना लेकर आ रही है"। उन्होंने कहा कि योजना लागू होने से 1 अप्रेल, 2023 से 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से उज्जवला योजना से जुडे़, बीपीएल और गरीबों को साल में 12 सिलेंडर मिल सकेंगे। इससे महंगाई के इस दौर में आमजन पर आर्थिक बोझ कम हो सकेगा।
उन्होंने आखिरी ट्वीट में ये भी जानकारी दी कि ‘राज्य में इस योजना को लागू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रूपरेखा तैयार की जा रही है’। साथ ही, सीएम गहलोत ने ये भी ऐलान किया कि ‘इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को रसोई के सामान की किट उपलब्ध कराने के लिए भी योजना बनाई जाएगी’।
उन्होंने महिला सुरक्षा के मामले में भी ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील है’। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश में निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं’। इसी क्रम में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में चल रहे 45 पॉक्सो न्यायालयों हेतु निर्भया फंड में 60 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है’।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...
जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा...
कोटा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...