जयपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश से राजस्थान में पहुंच गई है। राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर झालावाड़ में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। यहां राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थान कांग्रेस एक मंच पर नजर आई। यात्रा से जुड़ी दिलचस्प तस्वीर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस में 'ऑल इज वेल' है।
राहुल गांधी ने यहां मंच पर जमकर डांस किया। उनके साथ अशोक गहलोत, सचिन पायलट और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ भी डांस करते दिखाई दिए। राहुल गांधी के स्वागत के लिए राजस्थान कांग्रेस ने भव्य तैयारियां की थी। इसी बीच राहुल गांधी ने एकजुटता का संदेश देने के लिए कांग्रेस के सीनियर नेताओं का हाथ पकड़कर डांस किया।
राहुल गांधी की यात्रा की एंट्री से पहले राज्य में पोस्टर वॉर शुरू हो गया था। एंट्री प्वॉइंट पर राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट की तस्वीरें नजर आ रही थीं। सचिन पायलट को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 'गद्दार' बताने पर भी राजस्थान कांग्रेस में तूफान खड़ा हो गया था। दोनों खेमों की तरफ से मोर्चे संभाल लिए गए थे। बयानबाजी को देखकर विपक्षी बीजेपी ने सरकार गिरने तक की आशंका जता दी थी।
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, ‘यह महात्मा गांधी की पार्टी है, सावरकर या गोडसे की नहीं। हम कड़ी मेहनत करना जानते हैं। मैं बीजेपी और आरएसएस को डर फैलाने नहीं दूंगा। मैं उनसे नफरत नहीं करता। यह नफरत का देश नहीं है.’ सीएम अशोक गहलोत ने कहा, ‘राहुल गांधी ने आजादी के बाद सबसे कठिन यात्रा भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। देशवासियों की भावना का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल इस यात्रा पर निकले हैं।
झालावाड़ जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक रहेगी। दौसा में 13 दिसंबर से 16 दिसंबर तक यात्रा का पड़ाव रहेगा. 12वें दिन यात्रा को विश्राम मिलेगा। सवाई माधोपुर जिले में 11 दिसंबर से 12 दिसंबर तक टोंक को छूते हुए यात्रा पहुंचेगी। कोटा-बूंदी में 7 दिसंबर से 10 दिसंबर तक 4 दिन यात्रा का प्रवास रहेगा। 9 दिसंबर को सोनिया गांधी का जन्मदिन भी आ रहा है। राजनैतिक गलियारे में चर्चा आम हो गई है कि सोनिया गांधी कोटा आ सकती हैं और भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं।
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर गुरूवार रात भीषण हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा...
जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को गरीबों के लिए एक योजना का ऐलान किया है। सरकार ने ऐलान किया है...
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अंदर की गुटबाजी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा में भी खुलकर देखने को मिल रही है। राहुल...
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में माफियाओं का आतंक जारी है। जिले में एक बार फिर माफियाओं के बीच गैंगवार हुआ है। दिनदहाड़े...
कोटा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...