रांची, झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत पर हुए रोपवे हादसे के करीब 45 घंटे बाद ऑपरेशन पूरा हो गया है। रविवार को अंधेरा शुरू होने की वजह से ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया था। अधिक ऊचाई और दुर्गम पहाड़ी होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 45 घंटे की जद्दोजहद के बाद हवा में अटके लोगों को बचा लिया गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिसमें से दो की मौत तो रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हुई।
बीते रविवार को एकसाथ कई ट्रॉलियों को श्रद्धालुओं के साथ रवाना कर दिया गया। अचानक रोप-वे के केबल पर लोड बढ़ गया और एक रोलर टूट गया। चश्मदीदों के मुताबिक रोलर टूटते ही तीन ट्रॉलियां पहाड़ से टकरा गईं-और उनमें से दो ट्रॉलियां लुढ़कर नीचे जा गिरी। ये सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि जब तक कोई कुछ समझ पाता, कई श्रद्धालु ट्रॉलियों से जमीन पर गिर चुके थे।
रोप वे की ट्रॉलियां दो पहाड़ों के बीच फंसी हैं। चारों तरफ पहाड़ियां हैं और नीचे खाई है और बीच में वो लोग फंसे हुए हैं जो रविवार को ट्रॉलियों में सवार हुए थे। रोप-वे की ट्रॉलियां जमीन से करीब 2500 फीट की ऊंचाई पर है और इतनी ऊंचाई पर अब भी कई लोग फंसे हुए हैं।
रविवार को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया था। लेकिन सोमवार को वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना, वायुसेना और NDRF ने मोर्चा संभाला।
इसके बाद सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन ने 45 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर बाकी लोगों को निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन में वायु सेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर को लगाया गया है। आईटीबीपी का कहना है कि यह मुश्किल रेस्क्यू अभियान था क्योंकि हजारों मीटर की ऊंचाई पर लोग हवा में अटके हुए थे। उनके पास पहुंचना मुश्किल था। ट्रालियों में फंसे लोगों को ड्रोन के जरिए खाना और पानी पहुंचाया जा रहा था।
इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की घोषणा की और कहा कि प्रशासन बचाव अभियान पर कड़ी नजर रखे हुए है। सुरक्षित निकाले गए यात्रियों को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद से एयरलिफ्ट किया गया। हवा में लटकी केबल कारों में फंसे लोगों को भोजन और पानी की आपूर्ति के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। सोरेन ने कहा राज्य सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
रांची: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार...
रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...
रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...